फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूम धाम से मनाया तीज पर्व

विज्ञापन
festival - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
में तीज का त्योहर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस बार महामारी को देखते हुए बच्चों ने घरों में ही झुला झूलकर तीज पर्व का आनंद लिया। बरसात व हरियाली का प्रतीक झूलों का यह त्योहार ग्रामीण इस बार महामारी के कारण फीका रहा। पहले ग्रामीण क्षेत्र महिलाएं व युवा वृक्षों पर झूले डालकर पूरा दिन झूला झूलते थे, लेकिन यह परंपरा अब धीरे धीरे लुप्त होती जा रही है। तीज का पर्व वैसे तो पूरे क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया, परंतु इस बार पहले जैसी रोनक नहीं दिखाई दी। वहीं कई सामाजिक संगठनो व स्कूली बच्चों ने इस पर्व को सोशल डिस्टेंस रखते हुए ऑनलाइन मनाया गया। इसमें महिलाओं व बच्चों ने हाथों में मेंहदी व झूला झुलते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए।
विज्ञापन

पेड़ पर झूला डाला
गांव सेरधा में महिलाओं ने एक एकत्रित होकर बड़े वृक्ष पर झूला डालकर पूरा दिन मस्ती की। ग्रामीण प्रयंक ढुल, महिका ढुल, बलजीत सिंह, निर्मल, प्रेमो देवी, रेशमा, बंती देवी, बाला, केलो, सुमन व नरेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में वर्तमान समय में भी पहले की तरह उत्साह से तीज का पर्व मनाते है। महिलाएं अब भी गीत गाकर बहुत खुशी मनाती है। ग्रामीण बलजीत ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते गांव में आयोजन कम किया गया है। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ही त्योहार मनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें