फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मामलों में करीब 164 बोतल शराब व 50 लीटर लाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग 4 मामलों में पुलिस द्वारा 4 आरोपियों को काबू कर लिया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। उनके कब्जे से 136.5 बोतल देशी शराब, सवा 15 बोतल हथकढ़ी शराब, 12 बोतल बीयर व 50 लीटर लाहण बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-2 पुलिस के एचसी लखविंद्र सिंह की सूचना पर एचसी कमलजीत सिंह की टीम डेरा सच्चा सौदा सत्संग भवन पर पहुंची। वहां एक्सीडेंट हुई गाड़ी के पास खड़े विक्रम प्यौदा व सुनील उर्फ शीली देवबन को पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया। जांच के दौरान गाड़ी से 120 बोतल देशी शराब व 12 बोतल बीयर बरामद हुई। एक अन्य मामले में चौंकी क्योडक़ पुलिस के एएसआई रामफल सिंह की टीम ग्योंग रोड क्योड़क पर राजपाल क्योड़क के मकान पर दबिश दी गई। आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान मकान में रखी प्लास्टिक कैनी से सवा 15 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। तीसरे मामले में अनाज मंडी चौकी के एचसी राकेश कुमार की टीम ने कुतबपुर रोड अंडर ब्रिज कैथल के पास हाथ में थैला लिए खड़े राजेश निवासी प्रताप गेट कैथल को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी से 16.5 बोतल ठेका शराब देशी बरामद हुई। वहं एक अन्य मामले में थाना सदर पुलिस के एसआई अशोक कुमार की टीम द्वारा शाम के समय एक राममेहर उर्फ कालू फ्रांसवाला को उसके खेत से काबू कर लिया गया। उसके कब्जे से 50 लीटर लाहण बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें