फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवकों को बंधक बनाकर रुपये ऐंठने में महिला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Dec 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश भेजने के नाम पर युवकों को बंधक बनाकर पैसे ऐंठने के मामले में पुलिस ने महिला आरोपी कोलकाता निवासी मधुमिता को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अमेरिका भेजने के नाम पर झांसा देकर 68.74 लाख रुपये की रकम ठग ली। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव करोड़ा निवासी वेदपाल की शिकायत के अनुसार दिसंबर 2018 से उसकी जान पहचान गांव थुआ जिला जींद निवासी रमेश के साथ थी। आरोपी रमेश ने फरवरी 2021 उसे कहा कि वह विदेश भेजने का कार्य करता है। वह उसके बेटे भूपेंद्र को अमेरिका भेज देगा। इसके लिए 42 लाख रुपये लगेंगे।
विज्ञापन


कई दिन बाद रमेश फिर उसके घर गांव करोड़ा में आया और भूपेंद्र व उनके पड़ोसी राजेश को अमेरिका भेजने के लिए 80 लाख रुपये में बात तय की। आरोपी रमेश ने विश्वास दिलाया कि एक महीने के अंदर दोनों युवकों को विदेश भेज देगा।

19 जून 2021 आरोपी उनके घर आया और पांच लाख 50 हजार रुपये ले गया। 22 अक्तूबर 2021 को रमेश व उसकी पत्नी अनीता फिर घर आए और कहने लगे बच्चों का वीजा लग गया और ढाई लाख रुपये ले गए। इसी प्रकार और राशि लेकर वे दोनों युवकों को दिल्ली से कलकता ले गए जहां तीन-चार दिनों तक होटल में ठीक-ठाक रखा। फिर कहने लगा कि अमेरिका की टिकट हो गई है। आरोप है कि दोनों युवकों को फर्जी टिकेट दिखाकर

इको पार्क कोलकता में अपहरण कर मारपीट की गई।

उनकी कनपटी पर गन रखकर बुलवाया गया कि वे अमेरिका पहुंच गए हैं बाकी की पेमेंट कर दें। 30 अक्तूबर को आरोपी रमेश व इसका लडक़ा रोहित करोड़ा आए और उससे 13 लाख रुपये ले गए। आरोपियों ने अलग-अलग समय में उनसे 68 लाख 74 हजार रुपये ले लिए। 10 नवंबर को उसके बेटे भूपेंद्र का फोन आया और कहने लगा कि आरोपियों ने उनको बंधक बनाया हुआ है। पासपोर्ट अपने कब्जे में लिए हुए हैं।
विज्ञापन


वे मौका देखकर अपनी जान बचाकर निकल आए हैं। वापस मांगने पर आरोपियों ने जल्द पैसे देने की बात कही। बाद में आरोपी ने समझौता कर दोबारा सितंबर 2022 में भूपेंद्र को विदेश भेजने की बात कही और उसे इंडोनेशिया जकार्ता भेज दिया। वहां भी उसके बेटे को भूखा-प्यासा रखा गया व टॉर्चर किया। अब आरोपियों से रुपये वापस देने की मांग की तो उन्होंने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया व पति, पत्नी और उनके बेटे ने उसे जान से मारने की धमकियां दी है। इस बारे में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। मामले में पहले ही आरोपी सुनील केजरीवाल को गिरफ्तार करके सात दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि महिला आरोपी मधुमिता उक्त गिरोह के पैसे का लेनदेन करती थी। महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें