फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह की हल्की धुंध से ठंड का अहसास

Tue, 04 Nov 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिले में सोमवार सुबह हल्की धुंध छाने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। इससे लोगों ने सर्दी की दस्तक महसूस की। सुबह के समय दोपहिया वाहन चालकों को दृश्यता कम होने के कारण धीमी रफ्तार में चलना पड़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की नमी और ठंडी हवाओं ने टहलने वालों को भी ठंड का एहसास कराया। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से कुछ गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह तक धुंध की स्थिति और बढ़ सकती है। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि इस समय की हल्की धुंध फसलों के लिए लाभदायक है, लेकिन अधिक धुंध फसलों की वृद्धि को प्रभावित कर सकती है। डॉक्टरों ने लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें