फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पत्नी की बेवफाई से तंग आकर फंदा लगा दी जान

Wed, 06 Mar 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के ढांड कस्बा में एक 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की बेवफाई से तंग आकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवक के घर वालों ने बताया कि उसने यह कदम पत्नी की ओर से दूसरी शादी करने की धमकियों से तंग आकर उठाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

भाट कॉलोनी ढांड निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके पिता की मौत करीब आठ साल पहले हो चुकी है। वे तीन भाई हैं। उसका छोटा भाई 19 वर्षीय सहदेव भी मजदूरी करता था और करीब आठ से 10 महीने पहले सोनिया नाम की लड़की से शादी की थी। वह पहले उनके साथ रहती थी, लेकिन अब राजपुरा पंजाब में रह रही है।
विज्ञापन


सहदेव की पत्नी सोनिया तीन दिन पहले अपने परिवार से मिलने के लिए कहकर अपने मायके गई थी। सोनिया अक्सर सहदेव को फोन पर धमकी देती थी कि उसे उसके साथ नहीं रहना है। उसने दूसरी शादी कर ली है। इसी बात को लेकर सहदेव अक्सर परेशान रहने लगा।
विज्ञापन


चार मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे सहदेव ने अपनी पत्नी सोनिया से तंग आकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके भाई सहदेव को सोनिया ने मरने के लिए विवश कर दिया, जिस पर उसने आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें