फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों को सरकारी खरीद का इंतजार

Thu, 19 Sep 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धान का सीजन शुरू होने के बाद किसानों को सरकारी खरीद का इंतजार है। इस बार 1509 किस्म का धान का दाम 3115 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा है। हालांकि बुधवार को 2990 रुपये प्रति क्विंटल रुपये धान बिका। अब सरकारी खरीद से पहले ही धान की आवक तेज हो चुकी है।

गौरतलब है कि सरकार ने 23 सितंबर से सरकारी खरीद शुरू करनी है। परंतु किसानों के इससे पहले खरीद शुरू करने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकारी खरीद शुरू न होने की स्थिति में उन्हें घाटा उठाना पड़ रहा है। वहीं, नई अनाज मंडी में तोड़ी गई सडक़ों का निर्माण दोबारा नहीं किया गया है। इससे भी अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


उधर, अनाज मंडी में पहले से ही जन स्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज की पाइप लाइन डालने के लिए अनाज मंडी में सड़कें तोड़ रखी हैं। इस कारण यहां आने वाले किसानों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। नाराज किसानों का कहना है एक तो पहले ही सरकार इस बार समय से धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं कर रही है। दूसरा मंडी में बनी अव्यवस्थाओं से तो और अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। यदि व्यवस्था न सुधरी तो दिक्कतें झेलनी पड़ेगी, यह तय है।
बोले किसान
अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे हैं। यदि सरकारी खरीद शुरू हो जाती है तो उम्मीद के मुताबिक दाम मिल सकता है।  - बलविंद्र, किसान।



शुरुआत में तो निजी खरीद होने के बावजूद तीन हजार रुपये से अधिक प्रति क्विंटल दाम मिले थे, लेकिन यह तीन हजार रुपये से नीचे आ गया है। इस कारण किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। - धर्मबीर, किसान।
23 सितंबर को सरकारी खरीद शुरू करने के लिए सरकारी विभाग की ओर से आदेश मिले हैं। इसके तहत मार्केट कमेटी की ओर से सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नई अनाज मंडी और विस्तार अनाज मंडी में किसानों और आढ़तियों को सभी सुविधाएं देने के लिए व्यवस्था बनाना शुरू किया गया है। यदि किसी को कोई समस्या है तो वह कार्यालय में आकर संपर्क कर सकता है। - बसाऊ राम, सचिव, मार्केट कमेटी, कैथल।
इस बार किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा 1509 किस्म का बारीक धान
ढांड। 1509 किस्म के बारीक धान इस बार किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। प्रकृति की मार से तो प्रति एकड़ पैदावार में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, मंडियों में उसके उचित दाम भी नहीं मिल पा रहे है।

किसान मदनपाल, सुनील कुमार, सुरेश कुमार,तरसेम सिंह ने बताया कि 1509 किस्म के धान की मंडियों में बेकद्री हो रही है। गत वर्ष की तुलना में इस बार काफी कम दाम मिल रहे है। जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस किस्म की धान के रेट उन्हें 2600 से लेकर 2900 रुपये तक ही मिल रहे है। जबकि गत वर्ष इसी किस्म के धान के रेट 3600 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले थे।
विज्ञापन


इस घाटे की भरपाई कर पाना बड़ी मुश्किल है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि 1509 किस्म के धान को हैफेड के माध्यम से खरीद करे। मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ने बताया कि बुधवार को ढांड में 1509 किस्म का धान 3025 रुपये प्रति क्विंटल बिका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें