फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह बादल छाए पर नहीं हुई बारिश

Thu, 19 Sep 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बीते दिन धूप खिलने के बाद बुधवार को एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन हुआ है। इस दौरान सुबह से ही आसमान में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है।

गौरतलब है कि करीब तीन दिन पहले ही हल्की बारिश हुई थी, लेकिन इसके बाद मंगलवार को ही धूप खिल गई थी। इसके बाद बुधवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। जिससे दिनभर बादलों के चलते छाया बनी रही और हवाएं चली। बता दें कि अब धान का सीजन भी शुरू हो चुका है और मंडियों में 1509 किस्म का धान पहुंचने लगा है। जबकि अभी पिछेती फसल की कटाई शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन


कहा कि यदि बारिश हुई तो सीवन क्षेत्र में पिछेती धान की फसल और सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 सेल्सियस डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 व न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा, जिससे हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई हैं।
विज्ञापन


20 सितंबर तक दिनभर बादल छाए रहने के साथ साथ गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान किसी भी दिन बारिश हो सकती है। जिससे किसानों को नुकसान न होने का अंदेशा बना है। - डॉ. रमेश वर्मा, मुख्य समन्वयक, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें