फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगरफेड के चेयरमैन ने किया चीनी मिल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा शुगरफैड के चेयरमैन एवं शाहबाद के विधायक रामकरण ने शुक्रवार देर शाम सहकारी चीनी के डोंगा पर गन्ने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मिल को ताजा व गोला पत्ती रहित गन्ने की सप्लाई करने का आह्वान किया। कहा इससे मिल की चीनी कि रिकवरी दर बढ़ सकेगी। निरीक्षण के दौरान मिल के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र चौधरी अन्य अधिकारी भी रहे। इसके बाद शुगरफैड चेयरमैन ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कैथल चीनी मिल की वर्तमान पेराई सत्र के दौरान चीनी की रिकवरी दर अन्य मिलों की अपेक्षा कम है, जो मिल के लिए चिंताजनक है। चीनी की रिकवरी दर बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएं और किसानों को साफ-सुथरा और गोला-पत्ती रहित गन्ना आपूर्ति करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। मिल के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि गन्ने में बीमारी के कारण इस वर्ष गन्ने में चीनी की रिकवरी दर प्रभावित हुई है और खेतों में प्रति एकड़ गन्ने का उत्पादन भी कम हो रहा है। इसके बावजूद मिल चीनी की रिकवरी दर बढ़ाने के प्रयास कर रही है। अधिकारियों को इस बारे में विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि मिल को क्षमता के अनुसार लगातार चलाया जाएगा, जिससे मिल की कार्यशैली और बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मिल के मुख्य अभियंता एए सिद्दीकी, मुख्य रसायनविद् कमलकांत तिवारी, गन्ना प्रबंधक रामपाल सिंह, गन्ना विपणन अधिकारी देशराज सिंह, लैब इंचार्ज सत्यजीत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें