फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने प्रदर्शन कर फूंका पीएम का पुतला

विज्ञापन
Farmers protest - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का जिले में खापों का समर्थन अब और ज्यादा जोर पकड़ रहा है। खाप पंचायतों के प्रतिनिधि और उनसे जुड़े लोग आंदोलन के पक्ष में उतर रहे हैं। किसान आंदोलन के समर्थन में व सरकार के विरोध में शनिवार को जिले में खापों के बीच रोष दिखाई दिया। कई बड़े गांवों में खाप प्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री के पुतलें फूंके गए। वहीं शहर में भी करीब दो दर्जन खापों से जुड़े लोगों ने हनुमान वाटिका पर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल बजा दिया। इन लोगों ने वाटिका से लेकर सर छोटूराम चौक तक जोरदार प्रदर्शन किया व पीएम, सीएम व उप मुख्यमंत्री के पुतले का दहन किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिले के विभिन्न गांवों से आए खाप प्रतिनिधियों और सदस्यों ने वाटिका में सभा की, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। एक बड़ा फैसला ये लिया गया कि अगर जिले के किसी पार्षद, चेयरमैन, विधायक या सांसद ने बार-बार अपील के बाद भी किसानों का समर्थन नहीं किया तो उसका खापों द्वारा विरोध किया जाएगा। साथ ही आठ दिसंबर को भारत बंद के अनुसार पूरे जिले का बंद रखने का फैसला लिया गया।
समर्थन नहीं किया तो करेंगे तो होगा बहिष्कार-प्रदर्शन में शामिल बैनीवाल, ढांडा, ढुल, मलिक, कुंडू, गोयत, नैन, कादियान, चहल, मोस्टरा, बेरवाल, पूनिया, संधू, धारीवाल, मौण, रूहल, बिढाण, कालीरमण, राजराणा, गणघस, तंवर व नायडू खाप के प्रतिनिधियों ने कहा कि विभिन्न गांवों में लोगों से आंदोलन के समर्थन की अपील कर रहे हैं। इस बारे में पार्षद, चेयरमैन, विधायक व सांसदों से भी अपील की गई है। सर्वजात सर्वखाप के प्रदेश प्रवक्ता भरत सिंह बैनीवाल, मास्टर रामकिशन, रोशन लाल पाड़ला, सुरजीत बैनीवाल व ईश्म सिंह तंवर ने कहा कि अगर इन जन प्रतिनिधियों ने किसानों का समर्थन नहीं किया तो खापों द्वारा इनका विरोध किया जाएगा। गांवों में इन्हें नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन

आठ को बंद रखेंगे जिला- भरत सिंह बैनीवाल ने बताया कि आठ दिसंबर को कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने भारत बंद का फैसला लिया है। खापों द्वारा भी इस दिन जिले को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। साथ ही कर्मचारी संगठनों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की जाएगी। शहर में तितरम मोड़ पर किसानों व खाप प्रतिनिधियों द्वारा पूर्ण रूप से जाम किया जाएगा। जिसमें जिलेभर से किसान व मजदूर भाग लेंगे।
बस स्टैंड के पास किया सर्वखाप कार्यालय का उद्घाटन - प्रदर्शन के बाद बस स्टैंड के पास सर्वजात सर्वखाप के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। खाप प्रतिनिधि दलबीर पूनिया, रामकिशन ढांडा, रामनिवास चहल, सतपाल दिल्लोवाली, सोहन सिंह पूनिया, सुनील सहारण व संदीप भाल ने बताया कि इस कार्यालय में किसानों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होगी। जब तक सरकार तीन कृषि कानूनों को रद्द नहीं करेगी, तब तक खाप किसानों का पूरा सहयोग व समर्थन करती रहेगी।
गांव बाबा लदाना में फूंका पीएम का पुतला- गांव बाबा लदाना में किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में पीएम का पुतला दहन किया। सुखजीत सिंह, सोनू, वजीर, रमेश, रामबीर, अंकित, राजकुमार, राजेश, अनिल व प्रदीप ने कहा कि सरकार तुरंत काले कानूनों को रद्द करे। नहीं तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें