फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा धान लेकर आएं किसान तभी मिलेगा मंडी में प्रवेश : जगमाल राणा

विज्ञापन
गांव हरिगढ़ किंगन में किसानों से बातचीत करते मार्केट के चेयरमैन व अ​धिकारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
गुहला-चीका। धान का सीजन जोर पकड़ने के साथ ही मंडी में फसल की आवक बढ़ने लगी है। खरीद प्रक्रिया सुचारु रखने के लिए मार्केट कमेटी चीका की ओर से गांव हरिगढ़ किंगन में किसान जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप में किसानों को धान को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके मंडी में लाने के साथ-साथ मंडी में प्रवेश और खरीद से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के चेयरमैन जगमाल राणा ने किसानों से अपील की कि वे गीला धान लेकर मंडी में न आएं। उन्होंने बताया कि मंडी के गेट पर ट्रैक्टर-ट्राली की फोटो लेने के बाद ही वाहन को प्रवेश दिया जाएगा। इसका उद्देश्य मंडी में आने वाली कृषि उपज और वाहनों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखना और अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करना है। उन्होंने किसानों से मंडी में निर्धारित नियमों का पालन करने का आह्वान किया। जगमाल राणा ने कहा कि सरकार किसान हित में मंडियों में आवश्यक व्यवस्थाएं कर रही हैं। किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान फसल को सुखाकर और साफ करके मंडी में लाएं, ताकि खरीद प्रक्रिया तेजी से पूरी हो और उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो। मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश ने बताया कि मंडी में अटल रसोई भी संचालित की जा रही है। यहां किसान मजदूर और अन्य जरूरतमंद लोग मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। जगमाल राणा ने बताया कि चीका मंडी में अब तक पीआर और बारीक धान मिलाकर 95 हजार 699 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। कैंप में वाइस चेयरमैन मांगे राम जिंदल सहित दरबारा सिंह व अन्य मौजूद रहे।

गांव हरिगढ़ किंगन में किसानों से बातचीत करते मार्केट के चेयरमैन व अधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें