फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ब्रह्मभट्ट सेवा सदन में 30 लाख से बने हाॅल का उद्घाटन

विज्ञापन
ब्रह्मभट्ट सेवा सदन में नवनिर्मित हाल का उद्घाटन करते हुए चेयरपर्सन व अन्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। ब्रह्मभट्ट सेवा सदन में करीब 30 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित हाॅल का उद्घाटन और शुभ मुहूर्त समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सतीश राय ने की और मंच संचालन डॉ. अशोक भट्ट ने किया। ब्रह्मभट्ट समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यातिथि का पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि ब्रह्मभट्ट भवन को सुविधायुक्त और सुंदर बनाने के लिए प्रधान सतीश राय एवं मा. रामपाल भट्ट लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भवन के विकास और सुंदरीकरण के कार्यों को नगर परिषद की ओर से प्राथमिकता दी जाएगी। सुरभि गर्ग ने बताया कि नगर परिषद की ओर से पहले ही करीब 20 से 30 लाख रुपये की लागत के दो टेंडर लगाए जा चुके हैं। इनमें से कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं। ब्रह्मभट्ट भवन में जल्द ही आधुनिक शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा।
विकास कार्यों के लिए धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। समाज की ओर से दिए गए मांग पत्र पर भी उनके कार्यकाल में यथासंभव कार्य पूरे करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्मभट्ट समाज के सम्मान और सुविधाओं के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। इस अवसर पर पार्षद महेश गोगिया, पार्षद सोनिया धीमान, पार्षद रजत थरेजा, विक्की शर्मा, हरिश भट्ट, आरकेएसडी स्कूल की प्रिंसिपल निवेदिता भट्ट, शीतल भट्ट, दीनानाथ भट्ट, अशोक भट्ट, राजेंद्र भट्ट और राधेश्याम भट्ट मौजूद रहे।

ब्रह्मभट्ट सेवा सदन में नवनिर्मित हाल का उद्घाटन करते हुए चेयरपर्सन व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें