फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers locked the market committee office, demonstrated

विज्ञापन
Farmers locked the market committee office, demonstrated - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई। जिससे गुस्साए किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला लगाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने एलान किया है कि शनिवार को भी मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला लगाकर प्रदर्शन करेंगे। आढ़तियों ने भी किसानों का सहयोग किया। इसके अलावा ढांड, चीका सहित जिले की कई अनाज मंडियों में किसानों व मजदूरों ने प्रदर्शन किए।
विज्ञापन

विदित रहे कि सरकार की ओर से 1 अक्तूबर को धान की सरकारी खरीद का एलान किया गया था। लेकिन वीरवार रात को केंद्र सरकार की ओर से पत्र जारी हुआ, जिसमें धान में नमी की मात्रा बताकर खरीद 1 की बजाए 11 अक्तूबर से करने की बात कही गई। सुबह जब किसान मंडियों में धान लेकर पहुंचे तो उनकी धान खरीदने कोई नहीं आया। जिससे गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाकियू के जिला अध्यक्ष होशियार गिल प्यौदा की अगुवाई में किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला जड़ दिया। उनके साथ महावीर नरड़ सहित अनेकों किसान शामिल थे। आढ़ती एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला, मंडी प्रधान श्याम लाल गर्ग, पुरानी अनाज मंडी के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया, सहित भारी संख्या में आढ़ती भी इस विरोध में शामिल हुए। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य भरत सिंह बैनीवाल, कामरेड प्रेमचंद सहित अन्य सदस्य भी पहुंचे। होशियार गिल प्यौदा ने कहा कि सरकार एमएसपी की गारंटी देने की बात कर रही थी। आज साबित हो गया है कि सरकार एमएसपी भी नहीं देगी। यह सरकार पूरी तरह से किसानों, आढ़तियों, मजदूरों का रोजगार छीनकर अपने चहेते उद्योगपतियों को मालामाल करना चाहती है। मंडी में सरकारी सिस्टम अनुसार एसएमएस मिलने के बाद 4 ट्राली लेकर सीवन से आए अमरजीत व एक ट्राली लेकर उझाना से कृष्ण कुमार ने कहा कि वे पीआर धान लेकर यहां पहुंचे हैं। लेकिन इसकी कोई खरीद नहीं कर रहा है।
जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि आढ़ती किसानों के साथ हैं। जब तक सरकार पीआर ग्रुप के धान की खरीद नहीं करती, तब तक आढ़ती भी पीआर ग्रुप की धान की खरीद नहीं करेंगे। बासमती अथवा बारीक धान की निजी खरीद जारी रहेगी। शनिवार को जिला आढ़ती एसोसिएशन की बैठक बुलाकर डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें