फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों को अब तक नहीं मिली मुआवजा राशि

Fri, 14 Nov 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बारिश के चलते बिछी पड़ी किसानों की धान की फसल। - फोटो : भेड़िये के हमले का ​शिकार बनी जाह्नवी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बाढ़ और बारिश से फसल खराब होने के बाद भी मुआवजा न मिलने से किसान परेशान हैं। कई किसानों को घर का खर्च चलाने के लिए आढ़तियों से कर्ज लेना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार ने दिवाली से पहले मुआवजा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उनके खातों में राशि नहीं पहुंची है।

जिले के लगभग 273 गांवों के 9,745 किसानों ने पोर्टल पर आवेदन किया था। गुहला-चीका, सीवन, पूंडरी, कलायत और ढांड क्षेत्र में धान व अन्य फसलें खराब हुई थीं। पटवारियों द्वारा सर्वे के बावजूद मुआवजा राशि अब तक अटकी हुई है। मुख्य रूप से बौने पौधे और हल्दी रोग से प्रभावित धान की फसलों के किसानों ने आवेदन किया है। घग्गर से आई बाढ़ ने भी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया था। गुहला चीका के किसान मेघराज ने बताया कि तीन एकड़ में लगाई फसल बारिश और बाढ़ में डूब गई। ठेके की जमीन पर खेती करने के कारण उसका पूरा बजट बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब घर खर्च चलाने के लिए उसे कर्ज लेना पड़ रहा है। उसने कहा कि सरकार को तुरंत मुआवजा जारी करना चाहिए। किसान रामकिशन ने कहा कि किसान पहले ही प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है, ऊपर से मुआवजा में देरी उसकी परेशानी बढ़ा रही है। सरकार को किसानों की स्थिति समझते हुए जल्द से जल्द राहत राशि जारी करनी चाहिए ताकि वे अपने परिवार का गुजारा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें