फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं देने पर जताया रोष

Mon, 13 May 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। किसानों ने खेतों के लिए बिजली टयूबवेल कनेक्शन की धरोहर राशि जमा करवाने के बावजूद लंबा समय बीतने के बाद भी कनेक्शन ना देने पर सरकार व निगम के खिलाफ युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा राजीव आर्य ढांड के नेतृत्व में नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही जिन किसानों ने धरोहर राशि जमा करवाई हुई है उनको कनेक्शन जारी नहीं किए गए तो किसान निगम के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। किसान नेता राजीव आर्य ढांड ने कहा कि किसान काफी लंबे समय से खेतों में टयूबवेल कनेक्शन लेने के लिए राशि जमा करवाने के बावजूद भी दर-दर की ठोकरें खा रहे है। सरकार व निगम की कनेक्शन के नाम पर थोपी गई शर्तें किसानों के गले की फांस बन चुकी है। जिस कारण किसानों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों में काफी समय बिजली की तार नीचे लटक रहे है, जो किसी बड़े हादसे का न्यौता दे रही है। इस बारे में किसान व भाकियू कई बार निगम के अधिकारियों को अवगत करवा चुके है, लेकिन निगम कोई ध्यान नहीं दे रहे। इस कारण किसानों में निगम के प्रति भारी रोष है। युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष आर्य ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों का ही परिणाम है कि आज किसान अपनी मांगों व हकों को लेकर आंदोलनरत है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसका खामियाजा सरकार को इस चुनाव में किसानों के गुस्से के रूप में भुगतना होगा। उन्होंने एक बार फिर सरकार व निगम से मांग की है कि किसानों को टयूबवेल कनेक्शन जारी करने के साथ खेतों में नीचे लटक रहे तार को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करवाया जाए। इस मौके पर कई किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें