फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों ने की कर्ज माफी की मांग

Thu, 04 Jul 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। भारतीय किसान यूनियन जिला कैथल की बैठक कलायत के मार्केट कमेटी विश्राम घर में हुई। खंड प्रधान जिले सिंह मोर ने बताया कि मुख्यातिथि के तौर पर भाकियू घासीराम नैन गुट के अध्यक्ष जोगेंद्र नैन मौजूद रहे।

बैठक में सबसे पहले मौण खाप के प्रधान धूप सिंह मौण के देहांत पर शोक प्रस्ताव रखा गया और दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं व मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बाद में मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। भाकियू प्रदेश महासचिव जियालाल ने बताया कि बैठक में प्रमुखता से मांग की गई है कि किसानों के सभी प्रकार के कर्जे बिना शर्त माफ किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों पर कर्ज सरकार की गलत नीतियों के कारण से चढ़ा है। जब पूंजीपतियों के 16 लाख करोड़ के कर्ज को सरकार माफ कर सकती है तो किसानों के क्यों नहीं। किसानों की फसलों का भाव सरकार लागत के आधार पर 50 प्रतिशत का लाभ दे या फिर 1965 को आधार साल मानकर थोक मूल्य सूचकांक के हिसाब से दिया जाए। किसानों के लंबित बिजली के कनेक्शन तुरंत प्रभाव से दिए जाएं। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन स्मार्ट बिजली मीटरों का विरोध करती है। कई गांवों में पीने के पानी की भारी किल्लत है। जो पाइप लाइन भाखड़ा नहर से आनी है उसे तुरंत चालू किया जाए। बैठक में जिला प्रधान गुरनाम सहारण, महावीर शिमला, जिले सिंह मोर, सरदार चंदी समाधां, मेवा सिंह नैना, सरदार रूलदू सिंह, प्रीतम सिंह खेड़ी लांबा, सुरेंद्र चौशाला व किताब सिंह मौजूद रहे। इसके बाद भाकियू नेताओं ने चौशाला में हाइवे के खिलाफ चल रहे धरने पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें