फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीधी बिजाई अपनाकर किसान बचाएं पानी

Thu, 21 May 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गांव कैलरम में धान की सीधी बिजाई को लेकर किसानों को जागृत करते कृषि अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कैलरम में आयोजित कृषि विभाग के जागरूकता शिविर में किसानों को खेती में लागत कम करने के उपाय बताए गए। सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक डॉ. रमेश समध्यान ने किसानों को धान की सीधी बिजाई की विधि का प्रशिक्षण दिया। समझाया कि इससे पानी बचाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि धान की सीधी बिजाई के लिए सबसे पहले खेत को कम्प्यूटरीकृत लेवलर से समतल करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पारंपरिक रोपाई विधि के बजाय सीधी बिजाई तकनीक अपनाने से लगभग 35 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है। इसके साथ ही श्रम लागत कम होती है, धान में बोना रोग से राहत मिलती है और समय की भी बचत होती है। डॉ. समध्यान ने कहा कि 25 मई से 10 जून तक धान की सीधी बिजाई का उपयुक्त समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आईडी बनवाने का किया आह्वान : किसानों को किसान आईडी बनवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में कृषि से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें