फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इलेक्ट्रॉनिक कांटे नहीं लगाने पर किसान व आढ़ती आमने-सामने

Sat, 20 Sep 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
19केएलटी55: कलायत के गांव बालू में ग्रामीण उपभोक्ताओं को सब्सिडी राशि के चेक सौंपते अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले की मंडियों में धान की तुलाई इलेक्ट्रॉनिक/कंप्यूटर कांटे से न होने के कारण किसानों में नाराजगी है। सोमवार को जींद रोड स्थित विस्तार मंडी में कंप्यूटर कांटे से तुलाई न होने पर किसान और आढ़ती आमने-सामने आ गए। नाराज किसानों का कहना है कि इस बार पिछले सीज़न की तुलना में धान के भाव करीब 300 रुपये प्रति क्विंटल कम बिक रहे हैं।

दूसरी ओर सरकार के आदेशों के बावजूद मंडी सचिव तथा आढ़ती इलेक्ट्रॉनिक तौल प्रणाली लागू नहीं कर रहे हैं इसे किसान सरकार और मंडी प्रबंधन की अवहेलना करार दे रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों की मांग है कि धान की तुलाई केवल कंप्यूटर/इलेक्ट्रॉनिक कांटे से ही होनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि शेड के नीचे पड़े गेहूं के कट्टे, फीड पर रखे सरिये, सीमेंट व पत्थर- जो तलाई के काम में रुकावट पैदा करते हैं, तुरंत हटाए जाएं। उनका कहना है कि मंडियों में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण किसानों को हर बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रदेश सरकार को धान खरीद प्रक्रिया सुचारु करने से पहले मंडियों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए।

किसानों ने साफ-सुथरी मंडी, स्वच्छ पेयजल, रात में पर्याप्त रोशनी और शौचालयों की नियमित सफाई के साथ-साथ धान बेचने में परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती भी मांगी। उन्होंने कहा कि धान का झाड़ व भाव कम होने से किसानों में मायूसी है।

उधर, अनाज मंडी में जुटे किसानों ने कहा कि खरीदी के बाद धान का समय पर उठान व लदान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को बार-बार मंडियों में भटकना न पड़े। साथ ही उन्होंने खरीद के बाद समय पर भुगतान की भी मांग उठाई। किसानों का कहना है कि इस बार झाड़ व भाव के हिसाब से उन्हें पर्याप्त लाभ नहीं मिल रहा और वे दोहरी मार झेल रहे हैं। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

किसानों की सुविधा के लिए इस बार ई-खरीद पोर्टल पर ऑनलाइन पास की सुविधा दी गई है। इससे किसान घर बैठे पोर्टल से गेट पास निकाल सकेंगे और लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दूसरा, धान की तुलाई अब सामान्य कांटों की बजाय इलेक्ट्रॉनिक (कंप्यूटर) कांटों से की जानी है। इस बार सरकारी खरीद 23 सितंबर से शुरू होगी। - नरेंद्र कुमार, मंडी सचिव, कैथल
विज्ञापन



सरकार के निर्धारित रेट से कम में बिक रहा धान 

सरकार ने इस बार पीआर धान का निर्धारित रेट 2,369 रुपये प्रति क्विंटल रखा है, लेकिन मंडियों में यह धान 2,050-2,060 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। ऐसे में किसान को लगभग 300 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि पहले एक किले (ढेर) से 80 मन धान निकलने का आकलन था, जबकि इस बार बारिश के कारण केवल 60 मन ही निकल रहा है, जिससे किसानों के घाटे में और वृद्धि हुई है।

19केएलटी55: कलायत के गांव बालू में ग्रामीण उपभोक्ताओं को सब्सिडी राशि के चेक सौंपते अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें