फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सांघन में दिखाया फसल अवशेष प्रबंधन का डेमो

Sat, 20 Sep 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डीसी प्रीति ने सांघन गांव के खेतों का दौरा किया। उन्होंने खेत में फसल अवशेष प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया और कृषि विभाग द्वारा आयोजित लाइव डेमो देखा। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे बातचीत कर ग्राउंड स्तर की चुनौतियों को समझा।

डीसी ने किसानों द्वारा अपनाए जा रहे पराली प्रबंधन की विभिन्न मशीनों की कार्यप्रणाली बारीकी से देखी। कृषि अधिकारियों ने बताया कि सुपर सीडर, एमबी प्लो, कटर, बेलर, हे-रैक जैसी मशीनों की मदद से धान की पराली को खेत में ही मिलाया जा सकता है।
विज्ञापन


इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और अवशेष की गांठें (बेल्स) बनाकर विभिन्न उद्योगों को बेचा भी जा सकता है। इस तकनीक से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और जमीन की उर्वरा शक्ति भी सुरक्षित रहेगी। डीसी प्रीति ने सांघन गांव के किसानों के प्रयासों की सराहना की और अन्य किसानों से भी इस तकनीक को अपनाने की अपील की। किसानों ने पराली प्रबंधन में आने वाली आर्थिक और तकनीकी दिक्कतें साझा कीं। इस पर डीसी ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से समय पर मशीनें उपलब्ध कराने के लिए ठोस व्यवस्था करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को सब्सिडी और तकनीकी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

किसानों ने आश्वासन दिया कि वे अन्य किसानों को भी फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कैथल के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने डीसी प्रीति को पराली प्रबंधन में प्रयुक्त विभिन्न मशीनों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी और बताया कि ग्राम स्तर की टीमें किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ निगरानी भी कर रही हैं। इस मौके पर एसडीओ सतीश नारा, जगदीश चंद्र समेत अन्य कृषि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



फिजी वायरस से प्रभावित खेत का दौरा

डीसी प्रीति ने गांव हरिपुरा में फिजी वायरस से प्रभावित खेत का दौरा किया। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि प्रभावित किसान का केस बनाकर मुख्यालय भेजा जाए, ताकि सरकार से नियमानुसार मुआवजा दिलवाया जा सके। डीसी ने किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि धान-गेहूं के पारंपरिक चक्र से बाहर निकलकर गन्ना व सब्जियों जैसी फसलें उगाना अधिक फायदेमंद हो सकता है। इससे न केवल मिट्टी की सेहत सुधरेगी, बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें