फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो बाइकों की टक्कर में किसान घायल

Sat, 07 Mar 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जींद बाईपास नाका के पास दो बाइकों की टक्कर में एक किसान घायल हो गया। घायल को पहले कैथल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह (50) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसान है। दो मार्च को वह पत्नी सुनीता के साथ बाइक पर सवार होकर जींद के गांव पेगा से अपने घर डिफेंस कॉलोनी लौट रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे जींद बाईपास नाका से आगे पेट्रोल पंप के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें