कैथल। पार्क रोड स्थित ओमप्रकाश जैन पब्लिक स्कूल में चोरों ने धावा बोलते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। स्कूल संचालक जोगेंद्र ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 जुलाई की रात चोर स्कूल में घुसे और वहां से तीन पंखे समेत अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 15 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादव्यापारी के गल्ले से 80 हजार रुपये चोरी
कैथल। भगत सिंह चौक के पास रेलवे रोड स्थित एक दुकान से चोर 80 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई को उसकी गैरमौजूदगी में चोर दुकान में दाखिल हुए और गल्ले में रखी नकदी लेकर भाग निकले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
घरेलू सहायिका ने की घर में चोरी
कैथल। शहर की एक कॉलोनी में काम करने वाली महिला रामनगर निवासी गीता को चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता दिपांशु गार ने बताया कि गीता चार साल से उनके घर में सफाई का कार्य कर रही थी। बीते तीन माह में घर से सोने की अंगूठी, घड़ी और पत्नी के कंगन गायब हो गए थे। शक के आधार पर चोरी की पुष्टि हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोने की अंगूठी बरामद की है। संवाद