फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव फरल में मनाया जाएगा फल्गु लोक कला महोत्सव

Mon, 23 Dec 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। फल्गु तीर्थ पर हरियाणा सरकार और फल्गु मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में 10वें फल्गु लोक कला महोत्सव का आयोजन 23 से 25 दिसंबर तक होगा।
विज्ञापन

फल्गु मंदिर सुधार समिति के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि इस आयोजन के पहले दिन 23 दिसंबर को हरियाणवी लोकनृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूंडरी विधायक सतपाल जाम्बा, अध्यक्ष के रूप में हरियाणा कला परिषद् के पूर्व अतिरिक्त निदेशक पद्मश्री महाबीर गुड्डू शामिल होंगे।
हरियाणवी लोकनृत्य कार्यक्रम में राजकुमार समूह के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। दिनेश शर्मा ने आगे बताया की 24 दिसंबर को हरियाणवी लोक गायन कार्यक्रम में प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक राजबाला बहादुरगढ़, चंद्र कुमार गौड़, आरती जांगड़ा , प्राची सोहल हरियाणवी रागनियों की प्रस्तुति देंगे। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरियाणा के ओ.एस.डी. रहे एच. सी. एस. अमरजीत सिंह रहेंगे, जबकि अध्यक्षता गांव फरल के शिक्षाविद् रूप चंद करेंगे।
विज्ञापन

लोक गायन कार्यक्रम में दिल्ली से वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी आनंद ठाकरान विशिष्ट अतिथि रहेंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 25 दिसंबर को हरियाणवी मखौल और कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन

हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डॉक्टर चंद्र त्रिखा के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैथल के सुप्रसिद्ध समाज सेवी सुभाष गर्ग और अध्यक्ष के रूप में विख्यात समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार जयभगवान सिंगला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें