फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छीना झपटी में दो लोग गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीएससी संचालक से रुपयों का बैग और मोबाइल छीनने के मामले पुलिस ने दो आरोपी काबू किए हैं। पुलिस टीम ने जांच कके बाद आरोपी रामथली निवासी सुबेग सिंह और माजरी निवासी जरनैल सिंह को काबू कर लिया।
विज्ञापन

यूपी वाला डेरा गांव खरकां निवासी जगदीप की शिकायत अनुसार वह गांव खरकां में सीएससी सेंटर चलाता है। 15 नवंबर को शाम करीब सात बजे दुकान बंद करके वह बाइक पर अपने घर के लिए चला था। कुछ देर बाद वह गुरु नानक अकादमी उरलाना रोड खरकां पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर आए दो युवकों ने उसकी गर्दन पकड़ ली। उसे धक्का देकर बाइक से नीचे गिरा दिया। उसे चाकू दिखाकर बैग छीन लिया और वहां से फरार हो गए। उसके बैग में 50 हजार रुपये और एक फोन था। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन, बैग व अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें