फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम मोबाइल मिलने पर खिले चेहरे, बोले-शुक्रिया पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सेल पुलिस की टीम ने सर्विलांस की मदद से 23 व्यक्तियों के गुम हुए महंगे मोबाइल फोन ट्रेस आउट कर बरामद कर लिए। शुक्रवार को एसपी लोकेंद्र सिंह बरामद मोबाइल उनके मालिकों के सुपुर्द किए। कीमती मोबाइल मिल जाने पर उनके स्वामियों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

साइबर सेल ने गुम मोबाइल फोन के मामलों की जांच के दौरान हरियाणा के विभिन्न अलग-अलग स्थानों से उन व्यक्तियों को ट्रेस किया गया, जो उक्त गुमशुदा फोन को लावारिस मिलने के बाद उपयोग कर रहे थे। उनके कब्जे से नियमानुसार कार्रवाई के तहत पुलिस ने करीब 3 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के 23 मोबाइल फोन बरामद कर लिए।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सतनारायण निवासी चंदाना का स्मार्ट फोन नरवानियां बिल्डिंग के पास गुम हो गया था। इसके बाद उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मोबाइल फोन वापस मिलने पर वह काफी उत्साहित थे। महिला सुनीता निवासी बलराज नगर का मोबाइल फोन ढांड रोड के आसपास गुम हो गया था। पंजाब के पटियाला निवासी बलविंद्र सिंह का लगभग पांच महीने पहले फोन गुहला क्षेत्र में गुम हुआ था। यहां वे गांव मलिकपुर में किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। वहीं मजदूरी करने वाले यूपी निवासी कंवरपाल जो वर्तमान में शहर की डिफेंस कॉलोनी में रह रहे हैं। उनका मोबाइल फोन गुम हो गया था। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद मोबाइल फोन मिलने से वे काफी खुश है। विकास निवासी हरसौला, बलविंदर निवासी बदसुई, चंदन निवासी प्यौदा रोड, विक्रम निवासी चंदाना गेट, सपना निवासी चंदाना, राहुल निवासी अर्जुन नगर, जोगिंद्र व विरेंद्र निवासी एसबीआई बैंक तलाई बाजार कैथल, आशा देवी निवासी सीवन, विशाल निवासी रोहेडिय़ा, एसपीओ महाबीर सिंह कैथल, संजू निवासी शुगर मिल कॉलोनी, सुखविंद्र निवासी ढाकल, रामफल निवासी वजीर नगर कैथल, राजेश निवासी कुरुक्षेत्र, प्यारे लाल निवासी भानपुरा, अनिल निवासी सुभाष नगर, मनोज निवासी सिरटा रोड व बलविंदर कौर निवासी पूंडरी को उनके मोबाइल पुलिस ने सुपुर्द किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें