फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गीतों से मां के प्रति जताया प्रेम

Sat, 09 May 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मातृ दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देती डीडीवाई स्कूल की छात्राएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/कलायत। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बच्चों ने गीतों के माध्यम से मां के प्रति प्रेम जताया।

आरके एसडी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की माताओं ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य, कविताओं और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया। प्रधानाचार्य निवेदिता भट्ट ने सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई।

डीडीवाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरक पांडवा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मां के प्रति सम्मान, प्रेम, त्याग एवं समर्पण की भावना से जोड़ना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मातृ प्रेम पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, कविताएं, भाषण एवं समूह प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत भावनात्मक गीतों और कविताओं ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने अपने विचारों से मां के जीवन में महत्व, उनके त्याग, संघर्ष और नि:स्वार्थ प्रेम को सुंदर ढंग से व्यक्त किया। कई विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रेरणादायक संदेश भी दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मकता, मंच संचालन क्षमता एवं सांस्कृतिक प्रतिभा देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें