फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गंदे पानी की निकासी न होने पर जताई नाराजगी

Mon, 29 Jan 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। वार्ड नंबर आठ में गली में गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। इसके अलावा गली भी बीच में कच्ची है। जलनिकासी न होने और पूरी गली पक्की नहीं कराए जाने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। दोनों समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
स्थानीय निवासी योगेश, बिट्टू , गुरचरण, सागर, सुबा, रवि, बलवीर, करण, राजेश, राजेंद्र, महावीर, महेंद्र, मेदा, प्रकाश, सूबे सिंह चौकीदार ने बताया कि लंबे समय से गली आधी कच्ची पड़ी है और न ही पानी की निकासी है। सर्दी के इस मौसम में तो बड़ी मुसीबत है। यदि थोड़ी सी भी बारिश हो जाए तो इसका पानी उनके घरों में घुस जाता है, जिससे उन्हें बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज भी बादल छाए हुए हैं। थोड़ी सी बारिश होती है तो सर्दी किस मौसम में यह गली उनके लिए गंभीर समस्या खड़ी कर सकती है। बार-बार प्रशासन को इन लोगों ने गली के निर्माण को लेकर मांग की, लेकिन इनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही। यह गली दोनों साइडों से पक्की बना दी गई है जबकि बीच में अधूरी छोड़ दी गई है।
विज्ञापन

गली कई वर्षों से इसी हालत में पड़ी है, इससे उनके लिए मुसीबत बनी हुई है। पानी दोनों साइडों का भरने के बाद ओवरफ्लो होकर उनके घरों में घुस जाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है की पक्की गली बनाई जाए ताकि उन्हें किसी समस्या से न जूझना पड़े।

एसटीपी प्लांट की चल रही साफ-सफाई। संवाद

एसटीपी प्लांट की चल रही साफ-सफाई। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें