फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्वालियर में गुर्जर पंचायत पर लाठीचार्ज के विरोध में जताया रोष, सौंपा ज्ञापन

Sat, 30 Sep 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ग्वालियर मध्यप्रदेश में गुर्जर पंचायत पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज के विरोध में गुर्जर समाज ने रोष जताया है। समाज के लोगों ने डीसी को मध्यप्रदेश के सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा और कहा कि गिरफ्तार लोगों को जल्द रिहा करे।
विज्ञापन

डीसी ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि उनके मांग पत्र की प्रति मध्य प्रदेश प्रदेश सरकार तक पहुंचा देंगे। शुक्रवार को गुर्जर भवन के प्रधान सुरेश तंवर क्योड़क की अध्यक्षता में समाज के लोगों ने बैठक की और इस घटना के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया। सुरेश तंवर ने कहा कि 25 सितंबर को ग्वालियर मध्यप्रदेश में गुर्जर समाज की पंचायत थी। पुलिस ने रोकना चाहा और विरोध करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मौके पर नाजरसिंह, सुरेंद्र, अमन, रामप्रताप, सोहनलाल, बलकार सिंह, रामा किशन, प्यारे लाल पूर्व सरपंच मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें