फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फरल में जल्द ही सीवरेज और पाइपलाइन का कार्य होगा शुरू

Sat, 30 Sep 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि गांव फरल से उनका विशेष लगाव है और गांव में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। गांव में जल्द ही सीवरेज और शुद्ध पानी की पाइपलाइन का कार्य शुरु होगा। फरल गांव भी शहर की तर्ज पर विकसित होगा। हलके में लाइटों की व्यवस्था करवाई जा रही है तथा कई गांवों में तो कार्य पूरा भी हो चुका है। जल्द ही हलके के सभी गांव जगमग होंगे।
विज्ञापन

विधायक रणधीर सिंह गोलन गांव फरल में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गोलन ने कहा कि आज पूंडरी हल्के के हर गांव में खूब कार्य चल रहे हैं, करोड़ों रुपये से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर साहब राणा, कुलदीप, गुलाब राणा, सरदार बलविंद्र, सरदार पलविंद्र सिंह, रणदीप आर्य, लाभ सिंह, धर्मपाल राणा, विक्रम राणा, सरदार भूपेंद्र, राहुल, नरेंद्र शर्मा, नितेश, राजेश, अशोक, विजय बरसाना,जगदीश पब्लिक हेल्थ, गुरप्रीत,प्रिंस बूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें