संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कैथल से राजस्थान व गुजरात जाने वाली एकमात्र ट्रेन आगामी कुछ समय के लिए साबरमती नहीं जाएगी। यह फैसला रेलवे अधिकारियों की तरफ से स्टेशन पर मरम्मत का कार्य के चलते जयपुर के गांधी नगर स्टेशन तक आगामी कुछ दिनों तक जाएगी। इस ट्रेन के दो स्टेशन पहले रुकने से साबरमती जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडे़गा।
आगामी एक सप्ताह तक दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन साबरमती नहीं जाएगी। ऐसे में यह ट्रेन गांधीनगर तक ही 15 मई तक संचालित की जाएगी। यह फैसला उत्तर पश्चिम रेलवे ने मंडल में चल रहे कुछ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते लिया गया है।
यह ट्रेन साबरमती तक जाती थी। यह ट्रेन कैथल से होकर राजस्थान और गुजरात और चंडीगढ़ जाने वाली एकमात्र एक्सप्रेस ट्रेन है। कोरोना महामारी से पहले यह ट्रेन राजस्थान के जयपुर तक ही जाती थी। महामारी के बाद इस ट्रेन का विस्तार अहमदाबाद के साबरमती आश्रम तक किया गया था। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या भी काफी अधिक रहती है।
गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर आने वाले कैथल रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन तीन पैसेंजर और दो एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित की जा रही है।
इसके तहत कुरुक्षेत्र से जींद और जींद से कुरुक्षेत्र जाने के लिए तीन पैसेंजर व एक दिल्ली और एक दौलतपुर, साबरमती तक के लिए एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जा रही है। इसके गंतव्य में परिवर्तन किया गया है।
इस मामले में कैथल रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें उत्तर रेलवे की ओर से जारी किए गए एक पत्र के माध्यम से एक सप्ताह तक दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के गांधी नगर तक जाने की जानकारी मिली है।
कैथल के लोगों को जल्द ही हिसार से चंडीगढ़ तक नई रेल सेवा की सौगात मिलने की उम्मीद है। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने अंब अंदौरा से अंबाला तक संचालित हो रही मेमू ट्रेन संख्या 64563-64 का हिसार के रायपुर रानी तक विस्तार के लिए रेलवे को बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है।
रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद यह ट्रेन चंडीगढ़ से हिसार के लिए चल सकेगी। हालांकि अभी तक रेलवे ने ट्रेन का संचालन करने की तिथि की घोषणा नहीं की है। हालांकि इसकी समय सारिणी जरूर जारी कर दी है। फिलहाल कैथल से हिसार के बीच कोई ट्रेन का संचालन नहीं किया जा रहा है। जबकि चंडीगढ़ जाने के लिए दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
इस मामले में रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि राजस्थान व गुजरात जाने वाली एकमात्र ट्रेन आगामी कुछ समय के लिए साबरमती नहीं जाएगी। यह आगामी आदेशों तक जयपुर के गांधी नगर स्टेशन तक जाएगा।