फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महादेव होटल में आग लगने से हुए धमाके

Fri, 11 Jul 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नेशनल हाईवे-152 पर स्थित शिमला गांव के महादेव होटल में वीरवार शाम सात बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कुछ ही देर बाद एक तेज धमाका भी हुआ, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि धुआं कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 और दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। होटल संचालक ने आग लगने के पीछे की वजह बताने से फिलहाल परहेज किया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि होटल में अवैध रूप से वाहनों से डीजल-पेट्रोल खरीदकर उसे संग्रहित किया जा रहा था। इससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें