कैथल। हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग कैथल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सूर्य नमस्कार अभियान की शुरुआत की गई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार प्रशिक्षण एवं पंजीकरण की शुरूआत योग व्यायामशाला हरसोला गांव में सूर्य नमस्कार के अभ्यास के साथ शुरुआत की। जिला नागरिक अस्पताल से योग विशेषज्ञ डॉ. होशियार सिंह के माध्यम से सूर्य नमस्कार अभियान कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई गई।
हरसोला गांव निवासी योग व्यायामशाला के संचालक नरेश ढुल ने बताया कि गांव हरसोला में युवक व्यायाम एवं योग के प्रति जागरूक है और सभी निरंतर योग व्यायाम करते है। स्वामी विवेकानंद जयंती पर जीवन में नियमित आगे बढ़ते रहने का एवं लक्ष्य पाने तक न रुकने का संदेश दिया। इस अवसर पर नरेश ढुल, देवेंद्र, विवेक कुमार, सतीश, रीना देवी ने सभी प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। सतविंद्र योग सहायक ने सूर्य नमस्कार से होने वाले अनेक लाभ के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर संदीप सिंह, संजू आर्या, सीमा कुमारी आदि सभी योग सहायक कार्यक्रम की व्यवस्था को संभालते हुए कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस मौके पर
डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि सूर्य नमस्कार प्रशिक्षण एवं Suryanamaskarharyana.in वेबसाइट पर पंजीकरण की शुरूआत कर दी गई है एवं इस अभियान का समापन 12 फरवरी को स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती पर किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को योग व्यायाम के प्रति जागरूक करना है एवं युवा शक्ति को सशक्त बनाना है।