फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनीमिया के कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय बताए

Sun, 25 May 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एवं तकनीकी सहायक राहुल गुप्ता ने एनीमिया के कारण, लक्षण और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एनीमिया रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसे समय रहते नियंत्रित किया जा सकता है। जागरूकता और संतुलित आहार इसके नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


जानकारी दी गई कि बचाव के लिए आयरन युक्त आहार लेना फायदेमंद है। आंवला, संतरा, नींबू आदि का प्रयोग करें। फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 युक्त आहार लेना हितकर है।

कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों और स्वास्थ्य कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर्स को एनीमिया संबंधी जानकारी देना था, ताकि वे समाज में जागरूकता बढ़ा सकें। डिप्टी सीएमओ डॉ. बलविंदर गर्ग ने वीडियो संदेश के जरिए लोगों से जागरूकता अभियान में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी एवं स्टेट अवार्डी सुदर्शन शर्मा, संजीव कुमार (कंट्रोलर), और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रद्युमन भल्ला, चंद्र किशोर, संजीव राणा, हरदयाल अरोड़ा तथा राकेश कौशिक प्रमुख हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें