फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुनवाई किए बिना कागजों में निपटारा

Sun, 25 May 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ढांड। गांव कौल निवासी बलवान सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी ओर से सीएम विंडो पर दी गई शिकायत को संबंधित विभाग ने शिकायतकर्ता की सुनवाई किए बिना और उनकी अनुपस्थिति में कागज़ों में निपटा दिया। इससे शिकायतकर्ता में कार्यप्रणाली पर गहरा रोष है।

बलवान सिंह ने बताया कि उन्होंने सरकारी स्कूल के पास स्थित गुरु ब्रह्मानंद कॉलोनी में एक प्लॉट लिया हुआ है। कॉलोनी के रजिस्ट्रीकरण के बाद बची गली की जमीन को कॉलोनी मालिक द्वारा बेचा जाने लगा, जिससे प्लॉट धारकों के रास्ते बंद होने लगे। आरोप है कि कॉलोनी मालिक ने गली की जमीन बेचने का भय दिखाकर उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की। इसको लेकर उन्होंने 13 मार्च 2025 को सीएम विंडो पर शिकायत की थी, जिसे नगर योजनाकार एवं ग्राम नियोजन विभाग कैथल को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलवान सिंह का कहना है कि विभाग ने 20 मई को शिकायत का निपटारा कर दिया, जबकि उन्हें 19 मई को रजिस्टर्ड डाक द्वारा कार्यालय में बुलाने की बात कही गई थी। हालांकि, उन्हें अब तक कोई डाक प्राप्त नहीं हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिना उनकी उपस्थिति या पक्ष सुने शिकायत को निपटाना लापरवाही है। डीटीपी कैथल रोहित चौहान ने बताया कि शिकायत का निपटारा नियमानुसार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें