संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों को फायर एंड सेफ्टी तथा स्टार्टअप आइडिया के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। संदीप शर्मा ने स्वयंसेवकों को स्टार्टअप इंडिया के बारे में बताते हुए स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
जेडकिंग इंस्टिट्यूट से प्रताप व प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फायर एंड सेफ्टी पर जानकारी देते हुए बताया कि आग जहां उपयोगी है, वहीं लापरवाही बरतने पर जान-माल का भारी नुकसान भी कर सकती है। विद्यार्थियों को पुराने तार, ओवरलोडेड सॉकेट, शॉर्ट सर्किट, साइंस लैब में रसायनों के गलत प्रयोग, जलती मोमबत्ती व माचिस से होने वाले खतरों से सावधान रहने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि आग के लिए ईंधन, गर्मी और ऑक्सीजन आवश्यक होती है, इनमें से किसी एक को हटाकर आग पर काबू पाया जा सकता है। आपात स्थिति में ‘स्टॉप, ड्रॉप और रोल’ तकनीक, धुएं से बचाव का प्रदर्शन भी किया गया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने अतिथियों का आभार जताया।