कैथल। शहर में एक कार चालक को अपनी गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगाना महंगा पड़ा। पुलिस ने चुनाव ड्यूटी के दौरान पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने वरना कार का 32 हजार 500 रुपये का चालान किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को चुनाव ड्यूटी दौरान पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने करनाल रोड नहर कालोनी कैथल के पास से एक वरना कार को रुकवाया, जिस पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी और कार पर अगली नंबर प्लेट भी नहीं थी।
उक्त गाड़ी का पुलिस ने नियमानुसार 32 हजार 500 रुपये का चालान किया और नियमों की अवहेलना करने कारण गाड़ी को जब्त कर लिया गया। एसपी राजेश कालिया ने कहा वाहनों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के खिलाफ है। आगे भी पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी तथा नियमानुसार कार्रवाई दौरान उनके चालान किए जाएंगे।
काला शीशा लगे वाहनों का उपयोग अक्सर आपराधिक गतिविधियों के लिए होता है। एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और उनकी अनदेखी ना करें। संवाद