फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अहिल्या उद्धार का दृश्य देखकर सब भावविभोर

Sun, 06 Oct 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर के बाबा नारायण दास रंगमंच क्लब की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है।

शुक्रवार रात की रामलीला का शुभारंभ महेंद्र सैनी व टीना माई ने किया। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

दूसरे दिन के मंचन में कलाकारों ने राजा दशरथ के पास विश्वामित्र के आगमन और ताड़का व सुबाहु वध सहित अहिल्या उद्धार के दृश्यों व संवाद का मंचन किया। इसमें दिखाया गया कि सुबाहु व मारीच लंकापति रावण के आदेश पर ऋषि-मुनियों के हवन-यज्ञ में विघ्न डालते हैं।
विज्ञापन


ये देख ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ के पास पहुंचते हैं और उन्हें राम व लक्ष्मण को उनके साथ भेजने का आग्रह करते हैं। इस पर राजा दशरथ पहले संकोच करते हैं और खुद उनके साथ जाने की बात करते हैं।

इस पर ऋषि विश्वामित्र क्रोधित होते हैं, तब ऋषि वशिष्ठ के कहने पर राजा दशरथ राम व लक्ष्मण को ऋषि विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं।

श्रीराम व लक्ष्मण को देखते ही ताड़का राक्षसी हुंकारते हुए उनकी ओर दौड़ी। श्रीराम के एक ही बाण से उसका वध हो गया। इसके बाद श्रीराम मुनि विश्वामित्र से भूख-प्यास से विचलित न होने एवं बल प्राप्ति की मंत्र विद्या प्राप्त करते हैं। साथ ही ऋषियों से निर्भय होकर यज्ञ करने को कहते हैं। ताड़का का पुत्र मारीच सेना लेकर श्रीराम से युद्ध करने पहुंचता है, लेकिन राम के बाण के प्रहार से वह समुद्र पार लंका में जा गिरा। श्रीराम सुबाहु का भी उसकी सेना सहित वध कर देते हैं।
विज्ञापन


श्री राम गुरु विश्वामित्र प्रसन्न हो जाते हैं। इस अवसर पर चेतन शर्मा, अमित सैनी, दर्शन सैनी, रोहित गोल्डन, सोमदत्त शर्मा, विनोद शर्मा और रोशन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें