फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्टेट जूनियर जूडो चैंपियनशिप में म्हारे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Mon, 24 Mar 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राज्यस्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल पहुंचने पर पदक विजेताओं का स्वागत किया गया। करनाल के पाढ़ा गांव में हुई इस प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में टीम ने रनर अप ट्रॉफी जीती।

यह जानकारी जूडो कोच जोगिंदर ने दी। वापस लौटने पर पदक विजेता खिलाड़ियों का छोटू राम इंडोर स्टेडियम, कैथल जूडो सेंटर में स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि इस सेंटर से अमन, सिमरन, काशवी और रोहित का चयन 28 से 31 मार्च तक देहरादून, उत्तराखंड में होने वाली जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शानदार उपलब्धि के लिए जिला खेल अधिकारी राज रानी, टेक सिंह, मनोज कुमार, हरिओम शर्मा, राज कमल ढांडा, इंदिरा, गुरनाम सिंह, गुरमीत सिंह, संदीप इंसा, दिलबाग, संजय और कुलविंदर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। खिलाड़ियों ने जीत का श्रेय जूडो कोच को दिया।

लड़कियों के परिणाम

n
सिमरन ने -48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

n काशवी ने -57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

n
प्राची ने -44 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं खुशी सैनी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

लड़कों के परिणाम

n
अमन बिढान ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। रोहित ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें