फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के स्थान पर पेपर देतेे एक लड़की सहित तीन काबू

Sun, 19 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
हाई स्कूल की परीक्षा देतीं छात्राए । - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही वार्षिक परीक्षा के दौरान शनिवार को चीका के एक स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर पेपर देते हुए एक लड़की व दो लड़कों को ड्यूटी पर तैनात सुपरवाइजर व अन्य स्टाफ ने पकड़ा है। जिनमें एक लड़का स्टाफ टीम के सदस्यों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


सुबह आदर्श निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीका में बनाए गए परीक्षा केंद्र में दसवीं कक्षा का मैथ विषय का रीअपियर का पेपर चल रहा था। परीक्षा के दौरान केंद्र इंचार्ज योगेश कुमार ने जब एक परीक्षार्थी का रोल नंबर जांचा तो उन्हें उसका चेहरा रोल नंबर पर लगी फोटो से नहीं मिली। जब छात्र से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह किसी दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। इसी प्रकार से जब अन्य छात्रों की जांच की गई तो एक लड़की भी किसी दूसरी छात्रा के स्थान पर पेपर देती पाई गई। जांच के दौरान तीन और युवक जांच टीम ने पकड़े लेकिन उनमें से एक छात्र टीम के सदस्यों को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। इस संबंध में बीईओ गुहला प्रेम सिंह पूनिया ने बताया कि आदर्श निकेतन स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में दसवीं की रीअपियर की परीक्षा में एक लड़की सहित तीन को दूसरे की जगह पर परीक्षा देते पकड़ा गया है। जिनको कार्रवाई के लिए चीका पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें