फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एलडी महेंद्र सिंह को पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 29 May 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के सदस्य और हरसोला निवासी एलडी महेंद्र सिंह ढुल (73) का निधन हो गया। सूचना पर एसोसिएशन प्रधान हवलदार जगजीत फौजी व पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल स्वर्गवासी पूर्व सैनिक के पैतृक गांव हरसोला में पहुंचा। फिर पूर्व सैनिक साथी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर श्मशान घाट ले जाकर अंतिम विदाई दी।

श्रद्धांजलि के बाद एसोसिएशन प्रधान ने उनके पुत्र मनोज कुमार ढुल को तिरंगा झंडा भेंट किया। शोकसभा में गांव के लोग उनके रिश्तेदार आदि शामिल हुए। इस मौके पर भारत माता की जय व एलडी महेंद्र सिंह अमर रहे जैसे गगन भेदी नारों से वहां का माहौल बदल गया।
विज्ञापन


एसोसिएशन प्रधान ने सभी से हाथ जोडक़र प्रार्थना की, अपने जिला कैथल का कोई भी पूर्व सैनिक साथी का स्वर्गवास हो जाता है, तो हम उसके मान सम्मान में अवश्य पहुंचते हैं। यह मुहिम हमने चलाई है और सभी से हम बार-बार अनुरोध करते हैं कि अगर हमारे किसी भी साथी का स्वर्गवास हो जाता है तो हमें फोन पर एक बार सूचित करने का कष्ट अवश्य करें।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि देने वालों में सूबेदार मेजर खजान सिंह, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही, रिसालदार कर्मवीर सिंह, रिसालदार प्रताप सिंह, हवलदार मदन सिंह चहल, सीएफ एन हवा सिंह ढुल, हवलदार राजबीर सिंह ढुल, सूबेदार लाल सिंह रावीश, दफेदार राजाराम कसान, दफेदार सतपाल सिंह, दफेदार रामचंद्र सोंगल ने एलडी महेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि व अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें