संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपी) चुनाव प्रक्रिया के तहत आगामी 19 जनवरी को होने वाले मतदान को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी कॉलेज में सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियों के मास्टर ट्रेनरों को इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। चुनाव के लिए प्रचार भी अब अंतिम चरण में है। अब केवल तीन दिन ही शेष रहे गए हैं। प्रत्याशियों की ओर से डोर टू डोर जाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में अपील की जा रही है।
गौरतलब है कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने भी मतदान के लिए 35 बूथ बनाएं हैं। ये बूथ जिले में स्थापित तीन वार्ड में बनाएं गए हैं। इसमें गुहला वार्ड नंबर 20 में सात, कांगथली वार्ड नंबर 21 में 12 और कैथल वार्ड नंबर 22 के लिए 16 बूथ बनाए गए हैं।
कैथल एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि प्रशासन के आदेशों के तहत आज आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में पोलिंग पार्टियों के मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।। इसके बाद आगामी 19 जनवरी को मतदान होगा और शाम के समय मतदान होगा।