फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोगियों का सभी करें सहयोग : डॉ. रेनू

Sun, 01 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस का आयोजन किया गया। इससे समाज में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाई गई तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि कुष्ठ रोगियों का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि हर साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग का पूर्ण इलाज संभव है। सही समय पर लक्षणों की पहचान और सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे मुफ्त उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। समाज को रूढ़िवादी धारणाओं को त्यागकर कुष्ठ रोगियों का सहयोग करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें