फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अग्रसेन पार्क में ओपन जिम से बनेंगे फिट

Sun, 01 Feb 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के विकास और नागरिकों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए शनिवार को वार्ड नंबर-8 स्थित अग्रसेन पार्क में ओपन जिम की सौगात दी। करीब 3.33 लाख रुपये की लागत से तैयार इस जिम का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ। अब स्थानीय निवासी सुबह-शाम की सैर के दौरान पार्क की खुली हवा में आधुनिक मशीनों पर मुफ्त व्यायाम कर सकेंगे।

नपा अध्यक्ष अंकित जैलदार ने बताया कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस पार्क में जिम स्थापित होने से युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और महिलाओं को भी अपनी फिटनेस सुधारने में बड़ी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि इन विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में शहर के अन्य वार्डों के पार्कों को भी इसी तरह आधुनिक संसाधनों और जिम मशीनों से सुसज्जित किया जाएगा।

ओपन जिम की सुविधा मिलने से वार्डवासियों में उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से इसकी मांग करते आ रहे थे। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से सार्वजनिक संपत्ति का उचित रखरखाव करने की अपील की, ताकि ओपन जिम में लगी मशीनों का लाभ लंबे समय तक सभी नागरिकों को मिल सके।
विज्ञापन


इस अवसर पर पार्षद महिपाल बैरागी, रॉबिन जैलदार, नगर पालिका प्रशासन की ओर से अमित राणा, मोहित राणा और सोमपाल सिंह सहित वार्ड के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें