फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव भागल में होगी प्ले स्कूल, स्टेडियम और आदर्श लाइब्रेरी की स्थापना

विज्ञापन
Establishment of play school, stadium and Adarsh library in village Bhagal - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
विधायक ईश्वर सिंह ने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र का बड़ा गांव भागल शहर की तर्ज पर विकसित होगा तथा गांव सीवरेज व्यवस्था से जुड़ेगा। उन्होंने बताया कि भागल गांव की आबादी दस हजार से अधिक है। यहां के निवासी सजग व जागरूक हैं।
विज्ञापन

गांव भागल में विकास कार्य प्रगति पर हैं। इस गांव की बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए उन्होंने गांव में पीने के पानी की व्यवस्था व सीवरेज व्यवस्था के लिए महाग्राम योजना के तहत सरकार से मांग की थी। विभागीय स्तर पर प्रक्रिया में है। यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। जिसके तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। जल्द ही इस योजना का कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पूरे गांव मे पूर्ण सीवरेज व्यवस्था के साथ जहां-जहां पीने के पानी के ट्यूबवेल और पाइप लाइन लगाए जाने की आवश्यकता होगी, वह सभी मूलभूत विकास कार्य गांव में करवाए जाएंगे। इससे गांव की व्यवस्था कई गुना बेहतर हो जाएगी। शहर की तर्ज पर यहां सीवरेज डाला जाएगा। गांव भागल के विकास के दृष्टिगत आदर्श आंगनबाड़ी, प्ले स्कूल, स्टेडियम व आदर्श लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें