महिला दिवस पर गांव बालू के विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेतीं महिलाएं
- फोटो : आजमगढ़पुरवा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।
कसान/कलायत। गांव बालू स्थित विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह के साथ आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने कई खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए भी रस्साकशी और मटका रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता के अंत में विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से मेडल और स्मृति िचह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित ढांडा को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। वहीं प्रधानाचार्य अमित ढांडा ने आयोजन में सहयोग देने वाले अध्यापकों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
महिला दिवस पर गांव बालू के विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेतीं महिलाएं- फोटो : आजमगढ़पुरवा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।