फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दौड़ में नैंसी, साक्षी, ज्योति, मन्नत, रेनू और शीतल रहीं प्रथम

Mon, 09 Mar 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
रोहेड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। - फोटो : आजमगढ़पुरवा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माई भारत कैथल की ओर से भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग तथा खेल व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजीव गांधी स्टेडियम रोहेड़ा में अस्मिता लीग का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दौड़ प्रतियोिगता में अपने-अपने वर्ग में नैंसी, साक्षी, ज्योति, मन्नत, रेनू और शीतल ने पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में 13 वर्ष तक, 14 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की खिलाड़ियों के लिए 100, 200 और 400 मीटर दौड़ करवाई गई। कबड्डी और रस्साकशी की टीम प्रतियोगिताएं भी हुईं। विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और खेल नर्सरी के खिलाड़ियों सहित 600 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ (13 वर्ष तक) में नैंसी प्रथम, नीतू द्वितीय और स्मृति तृतीय रही। 14 से 18 वर्ष वर्ग में साक्षी प्रथम, प्रवीन द्वितीय तथा किरण और अनुष्का संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। 18 वर्ष से अधिक वर्ग में ज्योति प्रथम, यशिका द्वितीय और माफी तृतीय स्थान पर रही।

200 मीटर दौड़ (13 वर्ष तक) में मन्नत प्रथम, अंजू द्वितीय और दिशा तृतीय रही। 14 से 18 वर्ष वर्ग में रेनू प्रथम, आंशिक द्वितीय और नव्या तृतीय रही। 18 वर्ष से अधिक वर्ग में शीतल प्रथम, माफी द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रही।

400 मीटर दौड़ (13 वर्ष तक) में यशिका प्रथम, मन्नत द्वितीय और यशमीन तृतीय रही। 14 से 18 वर्ष वर्ग में भतेरी प्रथम, सुकन्या द्वितीय और शगुन तृतीय रही। 18 वर्ष से अधिक वर्ग में माफी प्रथम, काफी द्वितीय और मंजू तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी में पाई और रस्साकशी में रोहेड़ा की टीम ने अव्वल रही।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। माई भारत के जिला युवा अधिकारी मोहित नेहरा ने बताया कि देशभर के करीब 250 जिलों में अस्मिता लीग आयोजित की जा रही है, जिनमें कैथल भी शामिल है। अंतमें विजेताओं को पदक सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजेंद्र, शमशेर सिंह, जयप्रकाश, अनिल शर्मा, राकेश सिंह, सुनीता और प्रीति रानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रोहेड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।- फोटो : आजमगढ़पुरवा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें