फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिलाओं और युवा वोटरों में दिखा उत्साह

Mon, 03 Mar 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कलायत। नगर निकाय चुनाव के तहत जिले की तीनों नगर पालिका में हुए मतदान के तहत महिलाओं और युवा मतदाताओं में वोट डालने के लिए उत्साह दिखा। युवाओं ने छोटी सरकार चुनने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान किया।

मतदान करने युवाओं का कहना था कि यदि हम मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे तो एक अच्छे जन प्रतिनिधि का चुनाव कर पाएंगे। इसलिए मतदान में रुझान दिखाना चाहिए।
विज्ञापन


अच्छा काम करने वाला जीतेगा

सीवन निवासी युवती कोमल ने बताया कि पहली बार मतदान करने पर वह काफी उत्साहित है। उन्होंने भी पहली बार शहर की छोटी सरकार को चुनने के लिए मतदान किया है। इससे पहले कभी भी मतदान नहीं किया है। उन्हें आशा है कि जीत उसी उम्मीदवार की होगी, जो शहर के विकास के लिए अच्छा सोचकर कार्य करेगा।

मतदान की प्रक्रिया को समझा

कलायत निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आंचल ने अपने जीवन का पहला मतदान किया। कहा कि मतदान को लेकर उनके मन में बहुत उत्सुकता थी। मतदान के दौरान उन्होंने होने वाली सारी प्रक्रिया को गौर से देखा और समझा। आंचल का कहना है कि बिना बिके हर मतदाता को अपनी आत्मा की आवाज पर उस उम्मीदवार को मत देना चाहिए जो सही में उसका अधिकारी हो। जनप्रतिनिधि से उनकी अपेक्षाएं हैं कि वार्ड में जो भी मूलभूत सुविधाएं अपेक्षित हैं उनका निराकरण करवाए। नगर के महिला कॉलेज में विज्ञान संकाय शुरू करवाने में सहयोगी बने और जो आवश्यकताएं हैं उनको पूरा करवाने में सहयोग करे।

समस्याएं दूर कराएं

कलायत निवासी रानी ने बताया कि उनका विवाह तो पांच वर्ष पहले ही हो चुका है, लेकिन उनका वोट इस बार बना है। कहा कि उनके वार्ड में केवल समस्याएं ही समस्याएं हैं। जिस उम्मीदवार को उन्होंने अपना मत दिया है उससे यही अपेक्षा है कि वह उनके वार्ड व गली की समस्याओं को दूर करवाए। उनका कहना है कि उनका पार्षद व अध्यक्ष नशे पर अंकुश लगाने में पहल करे और उसे अभियान बनाए।
विज्ञापन


पहली बार मतदान

सीवन निवासी बीएससी की छात्रा सुनीता रानी ने बताया कि संयोग है कि उन्होंने पहली बार मतदान किया और पहली बार ही सीवन में नगर पालिका का चुनाव हो रहा है। उन्होंने एक अच्छी छोटी सरकार चुनने के लिए शिक्षित और योग्य उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। मतदान करने का अनुभव काफी अच्छा रहा है। उम्मीद है कि शहर के लिए जो भी नई छोटी सरकार बनेगी। वह शहर के विकास के लिए कार्य करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें