फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में फर्जी वोटिंग का आरोप, जांच में क्लीन चिट

Mon, 03 Mar 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत रविवार को संपन्न हुए मतदान में सीवन नगर पालिका चुनाव के दौरान छिटपुट घटनाएं सामने आईं। इस दौरान सीवन में फर्जी वोटिंग का आरोप भी लगाया गया। यह मामला वार्ड-छह के बूथ पर आया, जिसमें ईवीएम मशीन में बटन पर स्याही लगाने का आरोप लगा।

इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि बाद में यह मामला शांत हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि इस मामले में जांच कर ली गई है। ऐसी कोई बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन


इस मामले में आरोप लगा कि पोलिंग एजेंट ईवीएम मशीन को देखने गया तो उसको भी देखने से मना कर रोक दिया गया। इस दौरान पोलिंग एजेंट को रोका गया और आजाद प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट को अंदर नहीं जाने दिया गया। मामले को लेकर विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

इस पर सीवन एआरओ रविंद्र हुड्डा ने कहा कि चुनाव में खड़े उम्मीदवारों और लोगों की शिकायत मिली थी कि ईवीएम मशीन पर स्याही लगी है। उन्होंने कहा कि जब लोग वोट डालते हैं तो मतदाता की उंगली पर लगाई स्याही कई बार मशीनों में लग जाती है। शिकायत मिलने पर उसे कर्मचारियों से साफ करवा दिया गया था।

वहीं, इसी बूथ पर दोपहर के समय आधे घंटे तक मतदान रोकने का आरोप भी लगा जबकि उस समय पोलिंग पार्टियां खाना खा रही थीं। उधर, सीवन में वार्ड नंबर 14 में बनाए गए बूथ पर मशीन में खराबी आने के कारण करीब आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ।

इसके बाद दोपहर के समय वार्ड नंबर 12 के बूथ पर पोलिंग एजेंटों पर मतदाताओं से मतदान करवाने का आरोप लगा। इन आरोपों के बाद डीसी प्रीति ने मौके पर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस पर डीसी ने कहा कि शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

वहीं चुनाव के बीच आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हेमलता सैनी की देवरानी पूजा सैनी ने कर्मियों को उनकी वोट पहले ही किसी अज्ञात महिला के माध्यम से डलवाने का आरोप लगाया। आजाद प्रत्याशी की देवरानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह दोपहर के समय अपना वोट डालने पहुंची थी।
विज्ञापन


इस दौरान जब वह अंदर उन्होंने अपनी वोट पर्ची कर्मियों को दिखाई तो उनका कहना था कि यह वोट तो डल चुका है। इस पर आजाद प्रत्याशियों ने समर्थकों ने हंगामा किया और मिलीभगत का आरोप लगाया। पूजा सैनी ने कहा कि उनका वोट कोई और कैसे डाल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें