फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर में घुसकर मां-बेटियों से छेड़छाड़

Thu, 12 Feb 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना ढांड पुलिस ने घर में घुसकर मां-बेटियों से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गांव जडौला की एक महिला ने शिकायत में बताया कि 10 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे गांव के सावन और उसकी मां मीना ने उनके घर में घुसकर उसके और उसकी बेटियों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई भान सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवादछेड़छाड़ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

ंकैथल। थाना चीका क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़, मारपीट और अभद्र इशारे करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि 23 जनवरी को तरुण नामक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि आरोपी ने उसके कपड़े फाड़े और मारपीट की। शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर धनपति ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें