फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत अनाज मंडी के पास हटवाया अतिक्रमण

Fri, 04 Apr 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। शहर में वीरवार को फिर से नगर पालिका ने सड़कों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसके तहत अनाज मंडी में मां दुर्गा मंदिर के पास सड़क पर खाद्य सामग्री व अन्य सामान बेचने वाली रेहड़ियों को हटाया गया। नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि मां दुर्गा मंदिर के पास अक्सर रेहड़ियों के आसपास भीड़ जमा रहती है।

इसके चलते अनाज मंडी में धान सीजन के समय जाम की स्थिति बनती है। इससे हादसे की संभावना न बने इसलिए अतिक्रमण हटाओ अभियान को गतिमान किया गया। अभियान के तहत सफाई सुपरवाइजर सोम प्रकाश शर्मा ने सामान बेचने वाले रेहड़ी संचालकों को सड़क की बजाए इधर-उधर गलियों में
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षित स्थान पर अपने कार्य करने की अपील की। इस पर रेहड़ी संचालक अन्य स्थानों पर अपने रोजगार के लिए स्थान तलाशते दिखेे।

नगर पालिका प्रशासन ने निकाय आम चुनाव के उपरांत सोमवार को पहली बार अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की। जिला उपायुक्त और एसडीएम के निर्देश पर जारी इस अभियान का लक्ष्य जाम एवं अव्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए सड़कों से अतिक्रमण हटाना है। इसके माध्यम से नेशनल हाई-वे, मटौर रोड, श्री कपिल मुनि धाम मार्ग व रेलवे रोड के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें