फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल-असंध मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से लग रहा जाम

Wed, 03 Dec 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
राजौंद में सड़क पर लगने वाले जाम के दृश्य सड़क से गुजरता हुआ ओवरलोडिंग वाहन
विज्ञापन
राजौंद। नगर के पूंडरी चौंक, कैथल-असंध मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण हर रोज जाम लग रहा है। हालांकि कि प्रशासन द्वारा पूर्व में किए गए प्रयासों के तहत जाम की जद्दोजहद से कस्बावासियों के साथ-2 यात्रियों को भी निजात मिल गई थी। पिछले कुछ दिनों से ओवर लोड वाहनों व सड़क पर बढ़ रहे अतिक्रमण और टूटी सड़क की वजह से वाहन चालकों व कस्बावासियों को फिर से जाम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस बारे नरेश, कमल, राजकुमार, हवा सिंह विलायती ने बताया कि ओवर लोड ट्रैक व ट्रालियां ओर भी ज्यादा गंभीर कर देती हैं। कई बार यह जाम लंबी-लंबी लाइनों में तबदील होते देर नहीं लगाता। जाम में फंसने के बावजूद हर वाहन चालक व यात्री इंतजार के सिवाय कुछ नहीं कर सकता और ऐसे अवसरों पर दोष चाहे किसी का भी हो, परंतु हर कोई प्रशासन की बेरुखी करार देता दिखाई देता है। अंत में एक ही बात कहते हैं कि यदि प्रशासन व पुलिस मुस्तैदी से कार्य करे तो जाम लगने की नौबत नहीं आ सकती। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें