फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चाणक्य नाटक का किया मंचन

Wed, 03 Dec 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में संस्कृत अकादमी की ओर से चाणक्य नाटक का मंचन किया
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में बुधवार को गीता जयंती महोत्सव में हरियाणा साहित्य और संस्कृत अकादमी ने चाणक्य नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों के संयोजक डॉ. अशोक कुमार अत्रि के नेतृत्व में 10 विद्यार्थियों ने डॉ. विनय सिंघल की ओर से तैयार किए गए इस नाटक की प्रस्तुति दी। अकादमी के डायरेक्टर प्रो. डॉ. सीडीएस कौशल ने सांस्कृतिक दल का स्वागत किया व महाविद्यालय के लगातार सांस्कृतिक विधाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रबंधन समिति एवं समस्त महाविद्यालय परिवार को बधाई दी। मुख्य अतिथि के रूप में गुलजारी लाल नंदा केंद्र की निदेशिका डॉ. शुचि स्मिता उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि चाणक्य जैसा संस्कृत नाटक भारतीय राजनीति, नीति और संस्कृति की गहन समझ को युवाओं के माध्यम से सामने लाता है। हरियाणा के प्रतिष्ठित महाविद्यालय की ओर से इसका मंचन अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मानदेय वितरित किए एवं उनके संस्थान में भी नाटक की दोबारा प्रस्तुति का प्रस्ताव दिया। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अश्वनी शोरवाला एवं प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने सांस्कृतिक टीम को प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

आरकेएसडी कॉलेज में संस्कृत अकादमी की ओर से चाणक्य नाटक का मंचन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें